मध्यप्रदेश। दमोह जिले के लखरोनी-घोघरा मार्ग के बीच में 20 लोगों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे ऑटो में सवार करीब 10 लोग घायल हो गए। घायलों को पथरिया अस्पताल में भर्ती किया गया है। ऑटो में सवार घायल महिला कमला ने बताया कि चालक ने ऑटो में करीब 20 सवारियों को बिठा रखा था। उसने शराब भी पी रखी थी और तेज गति से ऑटो चला रहा था।
उन लोगों ने उसे कई बार रोका और ऑटो धीमे चलाने के लिए भी कहा, लेकिन उसने नहीं सुनी। रास्ते में एक बाइक चालक सामने से आ रहा था। बाइक सवार से बचने के चक्कर में ऑटो अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे पलट गया,जिससे ऑटो में सवार करीब 10 लोग घायल हो गए। 108 वाहन की मदद से सभी घायलों को पथरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऑटो चालक अरविंद का कहना है कि ऑटो में सवारियां थी। सामने से एक बाइक चालक लापरवाही से बाइक चलाते हुए आ रहा था। थ्री व्हीलर ऑटो होने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया।