मध्यप्रदेश। कटनी कलेक्टर प्रियंक मिश्रा नगर निगम के अधिकारियों- कर्मचारियों के साथ प्रतिदिन शहर के पेयजल संकट वालें क्षेत्रों का निरीक्षण कर लोगों को राहत देने का प्रयास कर रहे हैं। नगर निगम के जल प्रदाय के अधिकारी ने बताया कि नए नलकूप खनन कार्य कराए जा रहे हैं। अब तक कुल 49 नलकूप खनन कराए जा चुके हैं।
साथ ही नगर निगम स्वामित्व और किराए के कुल 30 पानी के टैंकरों के माध्यम से शहर के के विभिन्न वार्डों में आवश्यकता के अनुसार प्राथमिकता के साथ पेयजल आपूर्ति सुबह से कराई जा रही है। नागरिकों की जलापूर्ति की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए टैंकरों की संख्या को बढ़ाया जाएगा।
कंट्रोल रूम प्रभारी अश्विनी पांडेय ने बताया कि नागरिकों की सुविधा को दृष्टिगत रखते नगर निगम कार्यालय में कंट्रोल रूम कक्ष की स्थापना की गई है। अधिकारियों-कर्मचारियों के नंबर जारी किए गए है। इसके साथ ही 4 शिफ्टों में 8 कर्मचारियों की सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक ड्यूटी लगाई गई।
पेयजल से संबंधित समस्याओं प्राप्त होने पर पेयजल की आपूर्ति कराते हुए तत्काल समस्या का निराकरण कराया जाएगा। जलापूर्ति से संबंधित अब तक प्राप्त कुल 45 शिकायतों का टैंकरों से माध्यम से पेयजल आपूर्ति कराकर निराकरण कराया गया है। शहर के 6 स्थानों में पेयजल के प्याऊ खोले गए हैं। सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक मुसाफिरों को पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।
(कटनी ब्यूरो विनोद दुबे)