मध्यप्रदेश। पन्ना जिले के रैपुरा तहसील अंतर्गत ग्राम सलैया समारी में कुएं में डूब जाने वाली महिला का लगभग 30 घंटे बाद हुआ पोस्टमार्टम, बदबू इतनी की 100 मीटर तक नही खड़े हो पा रहे थे लोग, शनिवार सुबह कुएं में डूबने से हुई थी महिला की मौत लेकिन बीएमओ ने कहा की सीएचसी में सिर्फ दो डॉक्टर और शाहनगर से आना पड़ा इसलिए हुई देरी।

तहसील के सलैया सिमारी में शनिवार सुबह एक गर्भवती महिला की कुएं में गिरने से मौत हो गई। परिजन शाम लगभग पांच बजे पुलिस के साथ शव को शवदाह गृह ले आए ताकि पोस्टमॉर्डम समय पर हो सके। परंतु डॉक्टर्स के ना पहुंचने से शव का पोस्टमार्टम नही हो सका। साथ में आए परिजन जिसमे कुछ महिलाएं भी थी रात भर शव विक्षेदन गृह के पास ही लेटी रही। सुबह से दोपहर हो गया पर डॉक्टर्स नही पहुंचे। पीएचसी के डॉक्टर एम एल चौधरी से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि नव विवाहिता होने की वजह से दो डॉक्टरों की टीम के पीएम करने के प्रावधान है। और उन्होंने बीएमओ शाहनगर को दोपहर लगभग तीन बजे इसकी खबर दे दी थी। पर किसी कारण बस नही शनिवार को वह नहीं आ सके।
बीएमओ दोपहर 12 बजे के बाद पहुंचे पीएम करने-
बीएमओ शाहनगर से पोस्टमॉर्डेम करने के लिए रैपुरा बारह बजे के बाद पहुंचे थे। तब तक शव की बदबू इतनी बढ़ चुकी थी की उसके 100 मीटर के दायरे में लोग खड़े नहीं हो पा रहे थे। डॉक्टर्स की टीम जब पोस्टमॉर्डम कर रहे थे तब उन्हे बदबू की वजह से मास्क लगाने पड़े। खुद बीएमओ शाहनगर कई बार बदबू की वजह से शव विच्छेद गृह से बार बार बाहर निकल रहे थे।
परिजनों ने कहा कि वह तहसील के जंगली इलाके से हैं और कल से पोस्ट मॉडम का इंतजार कर रहे हैं। रात भर महिलाओं को लिए हुए ट्रैक्टर में ही सोए रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि शाहनगर से डॉक्टर के आने का सिर्फ आश्वासन किया जा रहा है और 12 बजे तक सिर्फ लोकल के डॉक्टर ही मजूद रहे और शाहनगर से डॉक्टर के आने का इंतजार करते रहे। परिजनों ने कहा कि पीएम ना होने की वजह से शव की स्थित इतनी बिगड़ गई कि सुबह से ही बदबू आने लगी। महिला का अंतिम संस्कार भी बदबू आने की वजह से करने में दिक्कत होगी।
(रैपुरा से रिपोर्टर कैलाश सेन)