मध्यप्रदेश। सागर जिले के गढ़ाकोटा में बस स्टैंड के पास किराए के मकान में पति-पत्नी के शव फंदे पर झूलते हुए मिले है। मामले की खबर लगते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पहुंची और शवों का पंचनामा बनाया। कमरे में डेढ साल का बेटा मिला है, जो बिलख रहा था। जिसे पुलिस ने संभाला है। मृतक दंपती नेपाल के निवासी हैं।

जानकारी के अनुसार गढ़ाकोटा बस स्टैंड के पास नेपाल निवासी पति-पत्नी अपनी ढाई साल की बेटी के साथ किराए के मकान में रहते थे। वे बस स्टैंड पर मोमोज और चाउमीन का ठेला लगाते थे। बुधवार दोपहर राम वार्ड में किराए के कमरे से बच्चे के रोने की आवाज सुन पड़ोसियों ने खिड़की से झांककर देखा तो पति-पत्नी के शव फंदे पर लटके थे। शव कमरे में अलग-अलग स्थान पर लटके थे। सूचना मिलते ही गढ़ाकोटा थाना प्रभारी रजनीकांत दुबे टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शवों के पास लेटे डेढ साल के बेटे को उठाया और संभाला।

प्राथमिक जांच में सामने आया कि मृतक दंपती नेपाल के निवासी है। पुलिस ने मृतकों को परिवार वालों से संपर्क किया है। नरसिंहपुर में मृतकों के रिश्तेदार है। जिन्हें घटना की सूचना दी गई है। वे सागर के लिए रवाना हुए है। मामले में पुलिस ने शवों का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवाया है। परिवार वालों के आने के बाद शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। एसडीओपी अनुराग पांडे ने बताया कि दंपती के शव कमरे में फंदे पर लटके मिले हैं। मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद ही घटनाक्रम का कारण सामने आ सकेगा।

(पुरुषोत्तम लाल पटेल संवाददाता गढ़ाकोटा)