मध्यप्रदेश। छतरपुर जिले में सड़क हादसा होने की घटना सामने आई है। जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक घटना छतरपुर जिले के गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के निवाड़ी दिलनिया मार्ग की है। जहां तेजरफ्तार टैक्सी (यात्री आटो) निवाड़ी से दिलनिया जा रही थी। जहां खेतों से निकल रहीं नीलगायों से भिड़ गई और अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे एक पेड़ से जा टकरा गई। हादसे में टैक्सी सवार 3 लोग घायल हो गए हैं। जिनमें से 2 टैक्सी चालक 30 वर्षीय अंगद सिंह पिता फूलसिंह और 22 वर्षीय शिवम राजा पिता जगदीश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिनके सिर, हाथ और पैर में फ्रैक्चर हुआ है। हालांकि इसके अलावा शरीर में भी कई जगह गंभीर चोटें आईं हैं। जिन्हें तत्काल OT में शिफ्ट किया गया है जहां उनका ईलाज चल रहा है।