मध्यप्रदेश। दमोह जिले के जबेरा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को बाइक सवार युवक ने पीछे से टक्कर मारकर घायल कर दिया। महिला ब्लॉक मुख्यालय पर मीटिंग अटेंड करने के बाद अपने गांव जाने के लिए बस खोजते हुए जबेरा बस स्टैंड पहुंच रही थी। तभी यह हादसा हो गया।
घायल आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भूरीबाई के पति पुन्ना सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता है। विभाग की मीटिंग के लिए वह अपने गांव से जबेरा आई थी। लौटते समय रात हो गई। वह अपने गांव बंदरकोला जाने के लिए बस लेने स्टैंड जा रही थी, तभी एक अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गई। पहले उन्हें जबेरा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया और उसके बाद जब हालत नाजुक होने लगी, तो उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। फिलहाल महिला अस्पताल में भर्ती है।