मध्यप्रदेश। पन्ना जिले में एक किसान करीब 5 महीने से भटक रहा हैं किसान ने आज तक धान विक्रय का भुगतान नहीं होने के लगाए आरोप, मामला शाहनगर खरी केंद्र का हैं। जी हां आज हम बात कर रहे हैं, किसान हितैषी सरकार की अफसरशाही की। मामला शाहनगर धान खरीदी केंद्र का है। जहां नुनागर निवासी किसान ईश्वर दीन सिंह ने बताया कि उन्होंने जनवरी माह में धान बेची थी,जिसका भुगतान आज दिनांक तक नही हुआ।सुनिए आप किसान की जुबानी।
अभी आपने किसान को सुना। मामले में बड़ी बात यह है,की किसान ने अनेकों बार जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित शाहनगर के शाखा प्रबंधक महोदय से निवेदन कर लिया है। पिछले दिनों मीडिया के माध्यम से भी इस मामले को प्रशासन तक पहुंचाया गया। लेकिन किसान को उसकी मेहनत की कमाई की राशि आज तक नहीं मिली।अब देखना यह है कि खबर चलने के बाद किसान की समस्या का समाधान होता है,या अपने आप को किसान हितैषी बताने वाली सरकार के कार्यकाल में किसानों के साथ यही होता रहेगा।
(शाहनगर रिपोर्टर गजेंद्र सिंह)