छतरपुर। प्रदेश शासन की पूर्व मंत्री एवं भाजपा प्रदेश मंत्री श्रीमती ललिता यादव ने मकर संक्रांति, लोहड़ी पर्व पर सभी लोगों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि सभी का जीवन उमंग और उल्लास से पूर्ण हो जीवन सुख सम्रद्धि से पूर्ण हो। देश ओर प्रदेश विकास की राह पर सतत अग्रसर रहे। उन्होंने यह भी कहा है कि ये त्यौहार हमारे देश की अनेकता में एकता को परिभाषित करते हैं। उत्सव प्रकृति के साथ हमारे संबंधों को भी अच्छा बनाते है।