मध्यप्रदेश। दमोह जिले के हटा स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ स्वास्थ्य कर्मी का शव दमोह जबलपुर स्टेट हाईवे पर अभाना की टेक के पास मिला। यह घटना क्रम बुधवार देर रात का है। सूचना मिलने के बाद हटा थाना पुलिस के ASI एस.के कनौजिया मौके पर पहुंचे और शव को जिला अस्पताल के शव गृह में रखवाया। ASI कनौजिया ने बताया कि मृतक देवटोक चांदोल पहले जिला अस्पताल के लैब में पदस्थ था। जो वर्तमान में हटा स्वास्थ्य केंद्र में सेवाएं दे रहे था। सड़क किनारे अभाना की टेक पर उनका शव मिला है। संभवत किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से यह हादसा हुआ होगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों को खबर दे दी गई है।
दमोह में सड़क हादसों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। हर दिन करीब आधा दर्जन लोग इस सड़क हादसे का शिकार हो रहे हैं। रात के समय सफर करने वालों में किसी एक तरफ के वाहन चालक की जरा सी गलती के कारण दोनों तरफ के वाहन सवारों को खामियाजा उठाना पड़ रहा है। कई लोगों की जान भी जा रही है।