मध्यप्रदेश। दमोह जिले के बांसा से पथरिया जाने वाले मार्ग पर एक शादी समारोह से लौट रहा बाइक सवार युवक सोमवार देर रात सड़क हादसे का शिकार हो गया। काफी देर रास्ते में पड़ा रहा। राहगीरों ने घायल को देखा तो एंबुलेंस को सूचना दी। जिसके बाद उसे जिला अस्पताल लाया गया। उसके मोबाइल से परिजनों का सूचना दे दी गई है। परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए हैं।
घायल जालम पाल के बड़े भाई विष्णु पाल ने बताया कि उनका भाई गढ़ाकोटा एक शादी समारोह में गया था। लौटकर अपने गांव पथरिया के मगरोन आ रहा था। तभी बांसा से पथरिया मार्ग पर सामने से आ रहा एक बाइक चालक उसकी बाइक से टकरा गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बड़े भाई के मुताबिक भाई के सिर, हाथ और पैर में चोंटे आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कर लिया है।