मध्यप्रदेश। पन्ना जिले में आज दिनांक 28 अप्रैल 22 को शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शाहनगर में मध्य प्रदेश शिक्षक कांग्रेस की बैठक का आयोजन किया गया।

जिसमें श्रीमान कमलेश त्रिपाठी प्रांतीय महामंत्री एवं दीपक तिवारी जिला अध्यक्ष पन्ना के नेतृत्व में 1 मई 22 को आयोजित प्रांतीय अधिवेशन भोपाल में उपस्थित होने हेतु कहा गया एवं नवीन कार्यकारिणी तहसील शाखा एवं ब्लॉक शाखा का गठन किया गया प्रांतीय महासचिव द्वारा श्री गणेश सिंह बीआरसीसी शाह नगर को जिला उपाध्यक्ष एवं कमल सिंह प्राचार्य हाई स्कूल पगरी को ब्लॉक अध्यक्ष एवं राम लखन पांडे माध्यमिक शिक्षक सिदूनी को तहसील अध्यक्ष मनोनीत किया गया जिसका सभी उपस्थित सदस्यों द्वारा करतल ध्वनि के साथ समर्थन किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन श्री अरुण पाठक जिला अध्यक्ष पेंशन बहाली महासंघ पन्ना द्वारा किया गया कार्यक्रम में विशेष रुप से श्री एम एस यादव प्राचार्य एनडी शर्मा प्रदीप मिश्रा अरुण तिवारी रवि पाठक भरत लाल पांडे सुरेंद्र ओझा शिवराम तिवारी हर्ष लता सिंह मनीषा सोनी मदन यादव विद्यासागर कोरिया अरुण पाल सिंह राजेंद्र चौबे अक्षय रिछारिया महेंद्र शर्मा , कुलदीप नारायण सोनी व मदन यादव सहित अन्य शिक्षक गण उपस्थित रहे।
(शाहनगर से रिपोर्टर गजेंद्र सिंह)