छतरपुर जसं। सिविल सेवा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों का आव्हान करते हुए कहा कि टेक्नोलॉजी के इस दौर में प्रदेश के समृद्धशील विकास और लोगों के जीवन स्तर को उठाने के लिए स्वयं क्षमतावान बनें।
बिना सिविल सर्विस के समग्र लोकतंत्र की कल्पना नहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि निराशावादी नहीं, ऊर्जा और उत्साह से भरकर जनहितैषी कार्य करते रहें। प्रशासन अकादमी भोपाल में गुरुवार को सिविल सेवा दिवस मनाया गया।
प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्चुअली संबोधित किया। एनआईसी छतरपुर से कलेक्टर संदीप जी आर, पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा सहित जिला प्रशासन के अधिकारियों ने इस कार्यक्रम को सुना।