उत्तरप्रदेश। मुरादाबाद जिले के बगरुआ गांव में शुक्रवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर महिलाओं से की लूटपाट, पुलिस के अनुसार छह हथियारबंद बदमाशों ने महिलाओं से हजारों रुपये व गहने लूट लिए। उनके साथ अभद्रता भी की। करीब एक घंटे तक तमंचों के बल पर बदमाशों ने महिलाओं को कब्जे में रखा। महिलाओं की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि, पुलिस घटना को चोरी बता रही है।
गांव के बीच आबादी में जामा मस्जिद के पास बाबू पुत्र अब्दुल हसन का घर है। वह जिले से बाहर एक फर्म में नौकरी करते हैं। घर में उनकी दो पत्नियां व बच्चे थे। घटना के समय वह घर पर नहीं थे। उनके घर पर ही कॉस्मेटिक की छोटी सी दुकान है। बाबू की दो पत्नी फरजाना, रुबीना व चार बच्चे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। हालांकि, पुलिस घटन को चोरी बता रही है। पीड़ित परिवार ने बदमाशों के खिलाफ तहरीर दे दी है।