मध्यप्रदेश। दमोह में कोतवाली थाना के सामने शुक्रवार रात 2 बाइक सवार टकरा गई। हादसे में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें राहगीरों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों घायल बटियागढ़ थाना के गूगरा कला गांव के रहने वाले हैं। जिसमें एक का नाम महिपाल सिंह लोधी (32) दूसरा बलराम सिंह पिता सुक्कु लोधी (34) है। दोनों ही वन विभाग में चल रही बैठक में शामिल होने के बाद बाइक से आ रहे थे। तभी एक बाइक सवार ने पीछे से उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
अचानक हुए इस घटनाक्रम में दोनों बाइक सवार खुद को संभाल नहीं पाए और सड़क पर गिर गए, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई है। फिलहाल दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करके इलाज किया जा रहा है। घटना को अंजाम देने के बाद टक्कर मारने वाला बाइक सवार वहां से भाग निकला है पुलिस उसकी तलाश कर रही है।