मध्यप्रदेशसिंगरौली

पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता गुप्ता के निर्देशन एवं कुशल मार्गदर्शन में आयोजित किये जा रहे आत्मरक्षार्थ प्रशिक्षण कार्यक्रम स्वयंसिद्धा

520 से अधिक छात्राओं को आत्म रक्षा के लिए किया गया प्रशिक्षित

सिंगरौली। पुलिस मुख्यालय की मंशानुसार जिला पुलिस बल सिंगरौली द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं उन्हें आत्म रक्षा हेतु सशक्त बनाने, अपने अधिकारों व कानून के बारे में सजग करने तथा महिला अपराधों में कमी लाने के उद्देश्य से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पंजरेह मोरवा में विशेष जागरूकता अभियान के तहत छात्राओं को आत्मरक्षार्थ प्रशिक्षण कार्यक्रम जूडो, कराटे, मार्शल आर्ट्स इत्यादि का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ मॉ सरस्वती जी का पूजन अर्चन एवं पुष्प अर्पण कर की गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में पुलिस स्टाफ सहित प्रभारी प्राचार्य श्री जे पी सिंह एवं सेल्फ डिफेंस टेक्निकल डायरेक्टर श्री गणेश सिंह,  सुश्री खुशबू साकेत अपनी टीम सहित उपस्थित रहे। विद्यालययों में उपस्थित लगभग 520 छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षित किया गया एवं नई-नई टेक्निक्स सिखाई गई।

आत्मरक्षा प्रशिक्षण अंतर्गत बालिकाओं एवं महिलाओं के साथ नित्य प्रतिदिन हिंसा, छेड़छाड़, लूटपाट, दुष्कर्म आदि की अनेकानेक घटनाएं घटित होने की संभावना होने से आत्मरक्षार्थ प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर जूडो, कराटे, मार्शल आर्ट्स इत्यादि का प्रशिक्षण दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button