मध्यप्रदेश
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने वरिष्ठ पत्रकार श्री त्रिपाठी और पार्षद श्री सिंह का कुशलक्षेम जाना

भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने सड़क दुर्घटना में घायल सतना जिले के वरिष्ठ पत्रकार श्री विष्णुकांत त्रिपाठी और रीवा नगर निगम के वार्ड क्रमांक 4 के पार्षद श्री दारा सिंह का संजय गांधी अस्पताल पहुंचकर हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से स्वास्थ्य की जानकारी ली और समुचित उपचार के निर्देश दिए।











