सागर
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पथ संचलन

गढ़ाकोटा@पीएल पटेल। रहली राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के पावन अवसर पर रहली नगर में आयोजित भव्य एवं दिव्य पथ संचलन में पंडित गोपाल भार्गव वर्तमान विधायक पूर्व कैबिनेट मंत्री मध्य प्रदेश शासन भोपाल ,साथी मनोज तिवारी प्रतिनिधि अध्यक्ष नगर पालिका परिषद गढ़ाकोटा स्वयंसेवकों के साथ पूर्ण उत्साह, उमंग एवं गर्व के साथ सम्मिलित हुए।

संघ के 100 वर्षों की गौरवशाली यात्रा, राष्ट्र निर्माण में उसके अखंड योगदान और सेवा, अनुशासन व समर्पण की प्रेरणा को हृदय से नमन करते हुए। इस ऐतिहासिक क्षण का हिस्सा बनना अत्यंत गर्व का विषय है।











