मध्यप्रदेश

पद्मश्री डॉ. बी. के. जैन के निधन पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने व्यक्त किया गहन शोक

@भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने पद्मश्री डॉ. बी. के. जैन के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि डॉ. जैन के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि डॉ. जैन ने सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट के माध्यम से नेत्र चिकित्सा सेवा को जनसेवा का व्यापक अभियान बनाकर हजारों जरूरतमंदों के जीवन में प्रकाश पहुँचाया। चित्रकूट में संत समाज, गरीब एवं असहाय जनों के लिए उनका समर्पण, सेवा-भाव और मानवीय दृष्टिकोण सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका संपूर्ण जीवन करुणा, सेवा और मानवता के उच्च मूल्यों की प्रेरक मिसाल है।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजन को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Related Articles

Back to top button