चकबंदी प्रक्रिया को लेकर चौपाल का हुआ आयोजन

@प्रतापगढ़- रामराज शुक्ला। जनपद के ग्राम पंचायतगोपालापुर के राजस्व ग्राम परसरामपुर में मंगलवार को चकबंदी प्रक्रिया को लेकर चौपाल का आयोजन हुआ जिसमें बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी अरविंद कुमार द्विवेदी चकबंदी अधिकारी मोहम्मद साजिद सहायक चकबंदी अधिकारी नंदलाल पटेल ने ग्रामीणों से चकबंदी के बाबत समस्याओं को लेकर सीधे संवाद किया बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी ने ग्रामीणों के समस्याओं का पारदर्शिता से निस्तारण होने का आश्वासन दिया चौपाल का संयोजन ग्राम प्रधान ग्राम पूजन पटेल ने किया इस मौके पर श्रीराम शर्मा ,चंद्रभान सिंह, भरत लाल ,कमलेश कुमार शर्मा, गंगा प्रसाद, अजय कुमार आदि मौजूद रहे।

वही दूसरी ओर जनपद के ग्राम पंचायत गोपा के राजस्व ग्राम नौबस्ता के राजस्व ग्राम नौबस्ता में चकबंदी प्रक्रिया को लेकर के चौपाल का आयोजन हुआ जिसमें चकबंदी अधिकारी मोहम्मद साजिद सहायक चकबंदी अधिकारी नंदलाल पटेल चकबंदी करता धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव चकबंदी लेखपाल रितिका सिंह ने ग्रामीणों से चकबंदी की समस्याओं को लेकर सीधे संवाद किया चकबंदी अधिकारी ने ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण होने का आश्वासन दिया चौपाल का आयोजन ग्राम प्रधान अशफाक अहमद ने किया इस मौके पर कल राम राम प्रताप आसाराम शिवराम आदि कृषक उपस्थित रहे।





