छतरपुर

अनाज व्यापारी से लूट की घटना का 2 दिन के अंदर किया खुलासा, ₹7000 के इनामी 4 अन्तराज्यीय आरोपी गिरफ्तार

@छतरपुर-आशुतोष द्विवेदी। दिनांक 18 मार्च 2026 को दोपहर महोबा मंडी से अनाज बिक्री कर आते समय अनाज व्यापारी विनय शिवहरे एवं उसके साथी इल्लु गुप्ता के साथ आरोपियों द्वारा लूट एवं चोट पहुंचाने संबंधी सूचना प्राप्त होते ही डायल 112 पुलिस टीम शीघ्र मौके पर पहुंची। घटना में घायल व्यक्ति को सर्वप्रथम आवश्यक उपचार हेतु चिकित्सालय पहुंचाया गया था। फरियादी पीड़ित की रिपोर्ट पर थाना लवकुश नगर में भारतीय न्याय संहिता की समुचित धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया था।

पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु ₹7000 के इनाम की उद्घोषणा कर पुलिस टीम गठित की गयी थी, प्रकरण की मॉनिटरिंग निरंतर की जा रही थी। पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज सहित एकत्रित भौतिक एवं तकनीकि साक्ष्य के अनुसार जिला महोबा, जिला हमीरपुर, जिला जालौन, जिला झांसी सहित विभिन्न स्थानों में दबिश दी गई।

पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में सम्मिलित लूट की घटना एवं रेकी करने वाले चार आरोपियों

1. राज वर्मा अहिरवार पिता नंदराम अहिरवार निवासी बजरिया मोहल्ला महोबा

2. अयान खान पिता अयूब खान निवासी काशीराम कॉलोनी महोबा

3. बबलू कुशवाहा उर्फ डेंजर पिता आसाराम कुशवाहा निवासी उदल चौक महोबा

4. महेंद्र कुशवाहा पिता गया प्रसाद कुशवाहा निवासी उदल चौक महोबा
को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के पास से लूटी गई राशि में से ₹90000 नगद राशि, खरीदे गए दो आईफोन, प्रयुक्त 12 बोर का देसी कट्टा एवं कारतूस पल्सर मोटरसाइकिल कुल कीमत करीब ₹300000 की संपत्ति बरामद की गई। उक्त घटना में सम्मिलित आरोपी अक्कन सहित अन्य की तलाश की जा रही है। विधिवत कार्यवाही की जा रही है।

उक्त त्वरित कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले एवं एसडीओपी लवकुश नगर नवीन दुबे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी लवकुश नगर निरी. अजय अंबे, चौकी प्रभारी पठा उनि श्याम बेन, उनि अजय शाक्य, थाना प्रभारी जुझारनगर उनि राजेंद्र सिंह, थाना प्रभारी प्रकाश बमोरी उनि सुमित सुमन, साइबर प्रभारी उनि नेहा गुर्जर, उनि ज्ञान सिंह, सउनि राम प्रकाश, प्रआर रामकृपाल, प्रआर अनीश, प्रआर सिद्धनाथ, आरक्षक सूरज, बलराम, पंकज, मंगल, रविंद्र, राहुल, मनोज, कमल, चंदन, हिरदेश, अनिल, साइबर से विजय, राजीव, धर्मराज, मयंक, महिला आरक्षक अपूर्वा की भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button