बड़ी खबर: कोतवाली टीआई अरविंद दाँगी की ने विभिन्न स्थानों से 6 मोटरसाइकिल चोरी करने वाले 2 चोर किये गिरफ्तार

@छतरपुर- आशुतोष द्विवेदी। थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जिला अस्पताल के पास, नौगांव रीजेंसी होटल के पास, बस स्टैंड के पास, चौबे तिराहा से मोटरसाइकिल की चोरी संबंधी रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रथक प्रथक चोरी के अपराध दर्ज किए गए थे। पुलिस टीम द्वारा थाना कोतवाली से चोरी संबंधी जानकारी एकत्रित कर भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए गए, मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया।

पुलिस अधीक्षक अगम जैन द्वारा चोरी की गई मोटरसाइकिलें एवं आरोपी की तलाश हेतु पुलिस टीम गठित कर निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही थी। पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि दो युवक चोरी की गई मोटरसाइकिल बेचने की फिराक में ग्राम कांटी में घूम रहे हैं। पुलिस द्वारा ग्राम कांटी में छापामार कार्रवाई की गई एवं काँटी – रामनगर कच्चे रास्ते पर जनकपुर पहाड़ी के पास दो युवकों को पकड़ा गया एवं जिला अस्पताल पार्किंग परिसर से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई। पूछताछ पर आरोपियों द्वारा अन्य स्थानों से भी मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया गया। आरोपियों द्वारा पूछताछ बताया गया कि दो मोटरसाइकिल जो उनके द्वारा चोरी की गई थी, पुलिस को देखकर वह लावारिस हालत में छोड़कर भाग गए थे।

जिला अस्पताल के पास सहित पृथक पृथक स्थान से चोरी की गई 6 मोटरसाइकिल- टीवीएस स्पोर्ट , हीरो होंडा सीबीजेड, टीवीएस विक्टर, टीवीएस स्टार सिटी, बजाज प्लैटिना, हीरो एचएफ डीलक्स कीमत करीब 4 लाख रुपये बरामद की गई। बरामद मोटरसाइकिल में 2 मोटरसाइकिल- थाना सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत होटल ओम साईं राम के पास एवं ला कैपिटल होटल के पास से चोरी की गई थी।
चोरी में संलिप्त दो अभियुक्त
1. पंकज विश्वकर्मा पिता भागीरथ विश्वकर्मा निवासी ग्राम रामनगर थाना कोतवाली जिला छतरपुर
2. हल्के भैया यादव उर्फ राम प्रसाद यादव पिता प्रेम किशोर यादव निवासी ग्राम रामनगर थाना कोतवाली जिला छतरपुर को गिरफ्तार किया गया। विधिवत कार्यवाही कर न्यायालय पेश किया जा रहा है।
उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटले एवं थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक श्री अरविंद सिंह दांगी, सहायक उप निरीक्षक गिरजेश राजा, प्रधान आरक्षक उमाशंकर शुक्ला, विपिन चौबे, अवधेश चतुर्वेदी, संदीप तोमर, राजेश बागरी एवं पुलिस टीम की भूमिका रही।




