मध्यप्रदेशछतरपुरसागर संभाग

सोशल मीडिया पर राष्ट्र विरोधी कमेंट करने वालो पर हो FIR दर्ज, भाजपा युवा मोर्चा ने सिटी कोतवाली पहुंचकर थाना प्रभारी अरविंद दांगी को सोपा ज्ञापन

छतरपुर। भाजपा युवा मोर्चा ने सिटी कोतवाली पहुंचकर थाना प्रभारी अरविंद दांगी को सोपा ज्ञापन। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नीरज चतुर्वेदी के ने बताया कि समिता जैन द्वारा पहलगाम में हुये आंतकी हमले के दौरान सोशल मीडिया पर बिना किसी तथ्य के आधार पर भाजपा के लिप्त होने एवं भाजपा के हिन्दू कार्यकर्ताओं की लिप्त होने का पोल खोल न्यूज़ एकाउंट के पोस्ट पर कमेंट डाला गया जिसमें भाजपा की छवि धूमिल करने एवं समाज में हिन्दू धर्म एवं भाजपा के लोगो पर गलत अरोप लगाने का प्रयास किया गया समिता जैन द्वारा सोशल मीडिया पर बिना किसी सत्य आधार के कमेंट करना सोशल मीडिया पर भारतीय जनता पार्टी की छवि खराब करने ,भाजपा कार्यकताओं पर फर्जी आरोप लगाने, भाजपा पदाधिकारियों को गलत शब्द उपयोग करने से हमारी भावनाओं आहात है जिससे प्रशासन से निवेद है स्मिता जैन पर केस दर्ज किया जाये। ओर ऐसे जो भी तथ्य समाज के सदभाव पूर्ण माहौल को खराब ओर राष्ट्र विरोधी बयानबाजी कर रहे ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही हो।

इस प्रदर्शन में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अंचल जैन जिला महामंत्री बिक्की सिंह तोमर ,जगदम्बा पटेल,जिला उपाध्यक्ष , धर्मेंद्र सिंह बुन्देला,दीपक शिवहरे जिला कार्यालय मंत्री पुण्य प्रताप सिंह परमार,अमन शुक्ला,आदित्य पटेरिया,शिवम वाजपेयी,भूपेंद्र पटेल,मयंक अरजरिया सचिन मिश्रा रवि कुशवाह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button