पुलिस ने ऑनलाइन मैच में सट्टा/पर्ची सट्टा लगाने वाले 5 आरोपी को किया गिरफ्तार, मोबाइल, सट्टा पर्ची, नगद बरामद

छतरपुर। पुलिस द्वारा जुआ सट्टा के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है। खेलने वाले के साथ-साथ संचालन करने वाले एवं एजेंट एवं सुपर एजेंट के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही की जा रही है। जिले में विगत दिनों में ऑनलाइन मैच में सट्टा/ पर्ची सट्टा/ जुंवा के 55 आरोपियों से अधिक के विरुद्ध पब्लिक गैंबलिंग एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। थाना सिविल लाइन में 17 आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है।






थाना सिविल लाइन पुलिस ने छतरपुर नगर पालिका के पास में ऑनलाइन सट्टा खेल रहे क्लाइंट प्रभात असाटी पिता राजाराम असाटी निवासी असाटी मोहल्ला छतरपुर को गिरफ्तार किया था, आईडी देने वाले एजेंट थाना सिविल लाइन एवं थाना कोतवाली सट्टा के प्रकरण में फरार आरोपी अंकुर असाटी पिता महेश कुमार निवासी फौलादी कलम छतरपुर को भी गिरफ्तार किया, प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद किया गया।
सटई रोड काव्या ट्रेवल्स के सामने ऑनलाइन मैच में सट्टा लगा रहे आरोपी रोमिल जैन पिता नरेंद्र कुमार जैन निवासी पैराडाइज कॉलोनी पन्ना रोड छतरपुर को गिरफ्तार किया।
थाना सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत इमाम चौक तिराहा हाउसिंग बोर्ड छतरपुर के पास से आरोपी बादल खान पिता बाबू खान निवासी नया मोहल्ला छतरपुर को खिलाने हेतु सट्टा पर्ची बनाते हुवे गिरफ्तार किया गया। सट्टा पर्ची, नगद राशि, डॉट पेन बरामद किया गया।
सटई रोड काव्या ट्रेवल्स के सामने से आरोपी विनोद कुशवाहा पिता बाबूलाल कुशवाहा निवासी पन्ना नाका छतरपुर को खिलाने हेतु सट्टा पर्ची बनाते हुए गिरफ्तार किया गया। सट्टा पर्ची, नगद राशि, डॉट पेन बरामद किया गया।
उक्त के विरुद्ध पब्लिक गैंबलिंग एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। जुआ एवं सट्टा के विरुद्ध कार्यवाही निरंतर जारी है।
उक्त कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक श्री अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक वाल्मीक चौबे, प्रधान आरक्षक तुलसी मौर्य, भूपेंद्र सिंह, आरक्षक अजय प्रताप सिंह, भूपत सिंह की भूमिका रही।




