विमान हादसा अपडेट: एअर इंडिया के विमान हादसे में कुल 317 लोगों की मौत की हुई पुष्टि

घटना पर प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, केंद्रीय मंत्री कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, उपमुख्यमंत्री डॉ राजेंद्र शुक्ला
गुजरात। विमान हादसे में नया अपडेट आया हैं जिसमें विमान में सवार गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाडी सहित सभी 242 लोग की मौत हो गई हैं (शव अभी तक बरामद नहीं हो पाए हैं) साथ ही अतुल्यम फ्लैट्स (3 इमारतें/सिविल अस्पताल स्टाफ क्वार्टर, मेघानी नगर, अहमदाबाद) के निवासियों के 75 शव (बरामद) हुए हैं। सिविल अस्पताल के कर्मचारियों के अनुसार दुर्घटना के समय 94 फ्लैट्स में लगभग 200 निवासी रह रहे थे।

जानकारी के अनुसार वर्तमान में सिविल अस्पताल के वार्ड C7, C8, B2 और B7 में चिकित्सा दल लगभग 40 घायल व्यक्तियों (दुर्घटना स्थल पर रहने वाले MBBS छात्रों सहित) का इलाज कर रहे हैं।
आपको बता दे की गुजरात के अहमदाबाद में आज बड़ा विमान हादसा हुआ है। यह हादसा अहमदाबाद के मेघानी नगर इलाके में हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हादसे का शिकार हुआ विमान एअर इंडिया का है और उसमें 242 यात्री सवार थे। हादसे के बाद आसमान में धुएं का बड़ा गुबार दिखाई दे रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विमान अहमदाबाद एयरपोर्ट से टेकऑफ करते ही हादसे का शिकार हो गया। घटनास्थल पर अग्निशमन दल की टीमें पहुंच गई हैं और राहत और बचाव कार्य जारी है। वहीं सूत्रों से जानकारी लग रही हैं की इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाडी भी सवार थे।
वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फ्लाइट संख्या एआई171 इस हादसे का शिकार हुई है, जो की अहमदाबाद से लंदन जा रही थी। विमान रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ है। ऐसे में बड़ा नुकसान होने की आशंका है। हादसे की सूचना मिलते ही गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल भी अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी गुजरात सीएम और अहमदाबाद के कमिश्नर से फोन पर बात की है और उनसे हालात के बारे में जानकारी ली। एअर इंडिया ने भी हादसे की पुष्टि की है और बयान में कहा है कि वे हालात की समीक्षा कर रहे हैं। वहीं विमान हादसे के बाद बचाव और राहत कार्य के लिए एनडीआरएफ की 12 टीमें मौके पर भेजी गई थी जों अभी बचाव कार्य में लगी हुई हैं।

















