छतरपुर

बड़ी खबर: पुलिस ने जुआ के फड़ में मारा छापा, जुआ खेल रहे 14 जुंवारी किए गिरफ्तार, डेढ़ लाख रुपये जप्त

@छतरपुर-आशुतोष द्विवेदी। पुलिस द्वारा जुआ सट्टा खेलने वालों एवं संचालन करने वालों के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है। इस हेतु पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन द्वारा पुलिस टीम गठित की गई है। थाना ओरछा पुलिस को विगत दिवस क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्राम सौरा में जुआ खेलने की सूचना प्राप्त हुई, पुलिस टीम ग्राम सौरा पावर हाउस के आगे पहुंची।

मैदान में संचालित जुंवा के फड़ में जुआ खेल रहे 14 जुआरी-

1. पुरषोत्तम असाटी पिता रामेश्वर असाटी निवासी असाटी मुहल्ला छतरपुर

2. शिवम सोनी पिता पुरषोत्तम सोनी निवासी सिद्ध गनेश मार्ग छतरपुर

3. नीलेश असाटी पिता मुन्नी लाल असाटी निवासी असाटी मुहल्ला छतरपुर

4. महेन्द्र असाटी पिता रज्जन असाटी निवासी असाटी मुहल्ला छतरपुर

5. रोहित पटैरिया पिता सज्जन पटैरिया निवासी सिंधी कालोनी छतरपुर

6. रामू असाटी पिता रामेश्वर असाटी निवासी असाटी मुहल्ला छतरपुर

7. राजेश अग्रवाल पिता सीताराम अग्रवाल निवासी सिंधी कालोनी छतरपुर

8. विवेक अग्रवाल पिता ओमप्रकाश अग्रवाल निवासी सौरा पावर हाउस के पास थाना ओरछा रोड छतरपुर

9. संजीव गुप्ता पिता रमेशचंद्र गुप्ता निवासी गल्ला मंडी छतरपुर

10. वेदांत असाटी पिता संत कुमार असाटी निवासी हटवारा मुहल्ला छतरपुर

11. आलोक असाटी पिता रामकुमार असाटी निवासी हटवारा मोहल्ला छतरपुर

12. संजय कटारे पिता आर.सी. कटारे  निवासी हटवारा मोहल्ला छतरपुर

13. आशीष गुप्ता पिता रामसिया गुप्ता निवासी विश्वनाथ कालोनी छतरपुर

14. संजीव कुमार अग्रवाल पिता महेशचन्द्र अग्रवाल निवासी हटवारा मुहल्ला छतरपुर कों गिरफ्तार किया गया।


एवं जुआ के फड़ से ₹1,50,310 रुपये नगद राशि एवं चार एक्टिवा स्कूटी एक रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल सहित कुल संपत्ति करीब 7 लाख रुपए बरामद की गई। अभियुक्तों के विरुद्ध पब्लिक गैंबलिंग एक्ट की धारा में अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही की गई, विवेचना कार्यवाही जारी है।

उक्त कार्यवाही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ओरछा रोड आईपीएस(पी) लेखराज मीणा, उप निरीक्षक दीपक यादव, उ नि एच के द्विवेदी, सउनि सुरेश कुमार, प्रधान आरक्षक हितेंद्र दुबे, राजन सिंह, राहुल पटेरिया, रविकांत, राकेश, भान सिंह, आरक्षक भूपेंद्र यादव, महेश, रविंद्र यादव, सुरेंद्र तिवारी, सैनिक राम लखन एवं टीम की भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button