पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म घटना का 24 घंटे के अंदर किया खुलासा, ₹25000 के इनामी 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

@छतरपुर- आशुतोष द्विवेदी। थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नाबालिक किशोरी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में भारतीय न्याय संहिता एवं पोक्सो एक्ट की समुचित धाराओं में सामूहिक दुष्कर्म का अपराध पंजीबद्ध किया गया था।

पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन मिथिलेश शुक्ला द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु ₹25000 के इनाम की उद्घोषणा की गई थी। पुलिस अधीक्षक छतरपुर रजत सकलेचा द्वारा घटनास्थल का भ्रमण कर प्रकरण की निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही थी। शीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रथक प्रथक पुलिस टीमें गठित की गई थी। पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज एकत्र किए गए। आरोपियों की पहचान की गई। एकत्रित साक्ष्य एवं कथन के अनुसार नाबालिक बालिका को बहलाफुसला कर स्कूटी में बैठा कर लिवा ले जाना, सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम देना। उसके पश्चात कार से छोड़ जाना पाया गया।
पुलिस टीम द्वारा घटना में सम्मिलित ₹25000 के इनामी तीन आरोपी – 1. अरविन्द कुशवाहा पिता दशरथ कुशवाहा निवासी ग्राम नदनपुर ईशानगर रोड, जिला छतरपुर, हाल पठापुर रोड छतरपुर
2. रवि कुशवाहा पिता दुर्गा प्रसाद कुशवाहा निवासी डिगरिया, हाल कृष्णा कालेज महोबा रोड, छतरपुर
3. रविन्द्र कुशवाहा पिता मोतीलाल कुशवाहा निवासी कुसमा, थाना महराजपुर, हाल पठापुर रोड छतरपुर को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के पास से घटना में प्रयुक्त स्कूटी एवं स्विफ्ट कार बरामद की गई। आरोपियों को न्यायालय पेश किया जा रहा है, विवेचना कार्यवाही जारी है।
उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले, नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरी. सतीश सिंह, थाना प्रभारी सिविल लाईन निरी. आशुतोष श्रोत्रिय, साइबर सेल प्रभारी उनि नेहा गुर्जर, उनि. आकांक्षा शर्मा, उनि कांति जाटव, उनि कुलदीप जादौन, उनि वीरेन्द्र रैकवार, सउनि गिरजेश राजा, प्रधान आरक्षक अरविन्द शर्मा, उमाशंकर शुक्ला, संदीप तोमर, राजेश यादव, महिला प्र.आर कल्पना शर्मा, आरक्षक कपिन्द्र, संदीप, अवधेश, हरेंद्र अहिरवार, धर्मेंद्र चतुर्वेदी, सतीश, नरेश सिंह, आशीष खरे, धीरेन्द्र राजावत, दीपचंद्र, शिवप्रताप सिंह, महिला आरक्षक माया, रोहिणी, आरती कुशवाहा, साइबर सेल से प्रआर किशोर रैकवार, आर धर्मराज, विजय, दीपक, मयंक, अभय की भूमिका रही।




