दमोह
कृषि उपज मंडी में तुलाई न होने से भड़के किसान,जाम लगाकर किया प्रदर्शन: कलेक्टर प्रताप नारायण के निर्देश पर एसडीएम सौरभ गंधर्व और पुलिस ने समझाइश देकर खुलवाया रास्ता, किसानों ने कहा शुरू हुई तुलाई

@दमोह-शिवलाल चढ़ार। कृषि उपज मंडी में तुलाई कार्य ठप होने से नाराज किसानों ने मंगलवार को जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। गुस्साए किसानों ने नारेबाजी भी की। सूचना मिलते ही एस डीएम गंधर्व मौके पर पहुंचे और किसानों से संवाद किया.समझाइश के बाद जाम हटवाया गया इस दौरान तहसीलदार राबिन जैन,टीआई देहात अमित गौतम, चौकी प्रभारी विक्रम दांगी समेत पुलिस बल मौजूद रहा।

किसानों का आरोप है कि मंडी में समय पर तुलाई न होने से उनकी उपज खराब हो रही है और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। प्रशासन ने जल्द समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया है और तुलाई और खरीदी चालू करवाई।






