मध्यप्रदेशछतरपुरसागर संभाग

जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा छतरपुर जिला चिकित्सालय की सुरक्षा व्यवस्था का किया गया निरीक्षण

मध्यप्रदेश। छतरपुर जिले में सुरक्षा व्यवस्था को दृषिगत रखते हुए छतरपुर पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। बस स्टैंड, सार्वजनिक स्थलों, चिकित्सालय एवं बैंक, एटीएम सहित अन्य स्थानों में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण भी किया जा रहा है।

आज शाम जिला कलेक्टर पार्थ जायसवाल एवं पुलिस अधीक्षक अगम जैन द्वारा जिला चिकित्सालय पहुंचकर संपूर्ण परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम पुलिस चौकी जिला चिकित्सालय पहुंचकर निरीक्षण किया उपस्थित पुलिस बल को सुरक्षा संबंधी आवश्यक निर्देश दिए गए।

तत्पश्चात जिला अस्पताल परिसर के सीसीटीवी कैमरा सहित अन्य संबंधित उपकरणों को चेक किया गया। सीसीटीवी कैमरा की बढ़ोतरी, आधुनिक वर्जन एच डी में लगवाने हेतु संबंधित को निर्देश दिए। ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड से संवाद किया गया, सुरक्षा के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। अनावश्यक या संदिग्ध लोगों के आवागमन पर ध्यान दें, एकत्रित न होने दें। ऐसी परिस्थिति में तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम, पुलिस चौकी या आकस्मिक पुलिस सेवा डायल 100 को सूचना दें।

24 घंटे निरंतर सक्रिय रहे। ड्यूटी बदलने से पूर्व स्थिति एवं ड्यूटी स्थान को चेक करें, जानकारी बदली वाले गार्ड से अवश्य लेवें। इसके साथ साथ परिसर में प्रकाश व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया। जिला चिकित्सालय में उपस्थित चिकित्सकों तथा ड्यूटी रत स्वास्थ्य, सफाई कर्मचारियों से चर्चा की गई, संपर्क नंबर साझा किए गए। किसी भी संदिग्ध या लावारिस सामग्री मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। इसी क्रम में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा जिले के समस्त चिकित्सालय एवं उपचार केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण निरंतर किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button