मध्य प्रदेश शिक्षक संघ जिला इकाई छतरपुर द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन

छतरपुर। आज दिनांक 18 नवंबर 2025 को मध्यप्रदेश शिक्षक संघ जिला इकाई छतरपुर के अध्यक्ष सचिव एवं पदाधिकारी तथा संगठन के समस्त सदस्यों द्वारा 12 वर्ष की सेवा अवधि पूर्ण कर चुके शिक्षकों के क्रमोन्नति आदेश जारी करने हेतु जिला शिक्षा अधिकारी जिला छतरपुर को ज्ञापन दिया गया। संगठन के जिला मीडिया प्रभारी जय खरे द्वारा बताया गया कि उक्त ज्ञापन में मांग की गई कि प्राथमिक/ माध्यमिक शिक्षकों के सेवाकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपरांत क्रमोन्नति आदेश अति शीघ्र जारी किये जायें।

ज्ञापन सौंपने वालों में मध्य प्रदेश शिक्षक संघ जिला छतरपुर के अध्यक्ष आनंद कुमार अरजरिया ,सचिव राजकिशोर त्रिपाठी, ब्लॉक अध्यक्ष अंजनी कुमार शुक्ला, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती पूनम सोनी, आकाश सोनी, सुरेंद्र कुमार द्विवेदी, देवकीनंदन साहू ,राजेंद्र प्रसाद प्रजापति, मुकेश कुमार कश्यप, कमलेश अहिरवार, ब्रजकिशोर पटेल, मुन्नालाल प्रजापति, राकेश सिंह यादव, किशनलाल अहिरवार, श्रीमती प्रीति वैद्य, नेहा मिश्रा, नेहा पांडे, बिंद्रावन साहू, धर्मेंद्र यादव, सुनील चौबे, श्रीमती सुनीता अहिरवार, पूनम सोनी,महेश अहिरवार सम्मिलित रहे। जिला शिक्षा अधिकारी महोदय ने आश्वासन दिया कि जल्दी से जल्दी क्रमोन्नति आदेश जारी कर दिए जाएंगे। मध्य प्रदेश शिक्षक संगठन द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी महोदय एवं सहायक संचालक महोदय का आभार व्यक्त किया गया।





