सिविल लाइन पुलिस ने गांजा की खेती में की छापामार कार्यवाह, 2 आरोपी गिरफ्तार
यादव कॉलोनी में अवैध तरीके से खेत में लगे 400 गांजा के पौधे वजन करीब 52 किलो कीमत करीब 2 लाख किये जप्त

छतरपुर। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार छतरपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ संग्रह, विक्रय एवं परिवहन करने वालों तथा सार्वजनिक स्थानों में नशाखोरी कर रहे नशाखोरों के विरुद्ध निरंतर सख्त से सख्त कार्यवाही की जा रही है। छतरपुर पुलिस द्वारा विगत महीनों में एनडीपीएस में 64 प्रकरण एवं आबकारी में 2000 से अधिक प्रकरण दर्ज किये गए हैं। 52 कुंतल से अधिक अफीम के पौधे, 800 किग्रा गांजा, 5 सैकड़ा से अधिक शीशी नशीली सिरप, दो-दो सैकड़ा से अधिक नशीली टैबलेट, इंजेक्शन, 14000 लीटर अवैध शराब जप्त किया गया है।
थाना सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत छतरपुर नगर के यादव कॉलोनी में खेत पर गांजा की खेती की सूचना प्राप्त हुई, जाकर देखा, व्यक्ति खेत की रखवाली कर रहे थे। विधिवत कार्यवाही करते हुए तलाशी ली गई। खेत में अवैध तरीके से मादक पदार्थ गांजा के पौधे लगे हुए थे। खेत में लगे 400 गांजा के पौधों वजन करीब 52 किलो ग्राम कीमत करीब 2 लाख रुपए एकत्र कर बंडल बनाकर बोरे में भरकर जप्त किया गया।
अवैध तरीके से मादक पदार्थ गांजा की खेती में संलिप्त भूमि स्वामी बाबूलाल यादव पिता हल्कू यादव, खेती करने वाला अनिल सोनी पिता सत्य प्रकाश सोनी दोनों निवासी यादव कॉलोनी छतरपुर को गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया गया।
आरोपियों के विरुद्ध थाना सिविल लाइन में एनडीपीएस एक्ट (स्वापक औषधि और मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी बाबू लाल यादव अवैध हथियार मारपीट एवं अनिल सोनी एनडीपीएस के अपराध में पूर्व से लिप्त हैं। विवेचना कार्यवाही जारी है।
उक्त कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक बाल्मिक चौबे, उप निरीक्षक प्रमोद रोहित, उपनिरीक्षक बाबूलाल कौल, प्रधान आरक्षक नीलम सिंह घोष, प्रमोद नायक, आरक्षक अजय प्रताप सिंह, भूपत सिंह, सत्येंद्र, हरेंद्र, अरविंद सिंह, ऋषिकेश, महिला आरक्षक मधु मिश्रा की भूमिका रही।











