विधानसभा की भावनाओं पर खरे उतर रहे विधायक संजय सत्येंद्र पाठक
देवपुरुष की उपाधी के साथ आभार व्यक्त किया गया

कटनी। विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने बरही के भक्तो की भावनाओं का सम्मान करते हुए हनुमान जी की विशाल प्रतिमा स्थापित कराई मंदिर निर्माण भी होगा जल्द। बरही पार्षद इकबाल पवार द्वारा विधायक महोदय से निवेदन कर हनुमान भक्तो की मंशा जताई गयी थी इकबाल पवार ने बताया की लोगो की भक्तिभावना भरी मांग की जानकारी के साथ निवेदन विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के समझ बात रखी गयी थी जिसके बाद विधायक संजय सत्येंद्र पाठक जी ने नगर परिषद बरही के वार्ड न 15 हीरापुर मे हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर विशाल बजरंगबली की मूर्ति स्थापित कराई।बरही के सभी भक्तो ने दरियादिल विधायक संजय सत्येंद्र पाठक का हृदय से आभार व्यक्त किया है भक्तो ने बड़े उत्साह के साथ मंदिर के चबूतरे का निर्माण विधायक जी के मार्गदर्शन पर प्राण प्रतिष्ठा कर मूर्ति स्थापना की है।
उदारता का दिया परिचय-
विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने कहा की ईश्वर को मै कुछ दे सकू इस योग्य नही उनकी सेवा सिर्फ कुछ अंश कर खुशी प्राप्त कर लेता हू भक्तो की मंशा और भाव को देख कर मेरा एक छोटा सा प्रयास था की हनुमान जी की पूजा इस जगह पर होनी चाहिए।
(शेरा मिश्रा पत्रकार विजयराघवगढ़ कटनी)

















