भारत के ब्रह्मस्थान में पंच देवताओं के 5 मंदिरों के निर्माण के लिए ब्रह्मचारी गिरीश जी की पावन उपस्थिति में महर्षि वैदिक पंडितों द्वारा भूमि एवं शिला पूजन कराया गया संपन्न

भोपाल। वेद विद्या मार्तंड ब्रह्मचारी गिरीश जी ने परम पूज्य महर्षि महेश योगी जी की दिव्य इच्छा को पूरा करने के लिए भारत के ब्रह्मस्थान में पंच देवताओं के 5 मंदिरों के निर्माण का बीड़ा उठाया है। महर्षि वेद विज्ञान विश्व विद्यापीठ के ज्योतिष विभाग द्वारा दिये गये शुभ मुहूर्त में ब्रह्मचारी गिरीश जी की पावन उपस्थिति में महर्षि वैदिक पंडितों द्वारा भूमि एवं शिला पूजन किया गया।
मंदिर के वास्तुकार-स्थपति श्री निलिंप सोमपुरा, निर्माता श्री अजय ग्रोवर, महर्षि महेश योगी वैदिक विश्व विद्यालय के पूर्व कुलसचिव श्री अरविंद सिंह राजपूत, महर्षि विद्या मंदिर स्कूल समूह के संयुक्त निदेशक श्री रामदेव दुबे, ब्रह्मस्थान विद्यापीठ परिसर प्रभारी श्री अरविंद सिंह ने भूमि और शिला पूजन किया। निर्माण अतिशीघ्र प्रारम्भ होगा और आशा है कि यह कार्य एक वर्ष के भीतर पूरा हो जाएगा।
ब्रह्मचारी गिरीश जी ने सभी उपस्थित लोगों को अपने संबोधन में कहा, “मैं परम पूज्य महर्षि महेश योगी जी के सभी दिव्य संकल्पों को पूरा करने के लिए संकल्पित हूं और पंच देवताओं के 5 मंदिरों का निर्माण महर्षि जी के अत्यधिक वांछित संकल्पों में से एक है। मैं महर्षि संगठन के सभी सदस्यों को महर्षि जी द्वारा दिए गए इस कार्य को पूरा करने में मेरे साथ सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित करता हूं।











