ब्रेकिंग न्यूज़: हथियार बंद बदमाशों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया, बदमाशों ने डकैतों जैसा पूरे परिवार के लोगो पर हथियार अड़ाकर लूट की

मध्यप्रदेश। छतरपुर जिले के बमीठा थाना अंतर्गत गंज में दरवारी साहू के घर मे रात्रि 3 बजे करीब 5 से 6 हथियार बंद बदमाशों ने आठ लाख रुपये कीमत की बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया।

बहू ज्योति साहू ने बताया अज्ञात बदमाशो ने राई पिराई के लिए रात्रि 3 बजे करीब घर के दरवाजे खुलवाये दरवाजा खुलते ही तीन बदमाश घर मे घुस आए दो बदमाशों ने कट्टा निकाल लिए मेरे ससुर दरवारी लाल के चाकू अड़ा दी एक ने मेरे पति राकेश साहू के कट्टा अड़ा दिया दो बदमाश कार से उतरकर अंदर आ गए बदमाश बोले गोदरेज की चाबी दो बदमाशों ने चाबी लेकर गोदरेज को खोलकर उसमे रखे सोने चाँदी के छः- सात लाख के जेवर एव डेढ़ लाख रुपये नगद मेरी पांव की पायल हाथों की अंगूठी, गले का मंगल सूत्र उतारकर ले गए अज्ञात बदमाशो ने घर मे रखी अलमारी, बक्से, कोने कोने में रखी सभी चीजें टटोली बहू ज्योति के शरीर से पूरे गहने उतरवाए बदमाशों ने सफेद रंग की कार हाइवे रोड पर खडीकर रखी थी आठ लाख रुपये से ऊपर की बदमाश जेवर और नगद लूटकर ले गए बदमाशों की संख्या करीब पाँच से सात थी घटना को अंजाम दे कर सभी बदमाश कार में बैठकर छतरपुर की ओर भाग गए
बमीठा टी आई अशतोष श्रोतीय पुलिस बल के साथ मौके पर।
(अशोक नामदेव बमीठा खजुराहो)

















