मध्यप्रदेशछतरपुरसागर संभाग

थाना ओरछा रोड पुलिस ने देवपुर लूट की घटना के अंतरराज्जीय गिरोह का किया पर्दाफाश

लुटे हुए आभूषण, अन्य सामग्री तथा घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन को बरामद कर चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, बोलेरो में सवार आरोपियों ने मोटरसाइकिल सवार व्यापारी के साथ लूट की घटना को अंजाम देकर हो गए थे फरार

मध्यप्रदेश। छतरपुर जिले के ओरछा रोड थाना अंतर्गत दिनांक 25 जनवरी 2024 को फरियादी उम्र 32 साल निवासी ग्राम बनगांय थाना नौगांव जिला छतरपुर द्वारा थाना ओरछा रोड आकर रिपोर्ट की गई की फरियादी दिनांक 25 जनवरी 2024 की शाम करीब 6 बजे प्रतिदिन की तरह अपनी दुकान बंद कर अपने साथ जेवरात का थैला लेकर अपनी मोटरसाइकिल से अपने गांव बनगाय जा रहा था, कटरा के आगे मंडी के पास पहुंचा तो पीछे से आ रही सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी वाले ने मेरे बगल में आकर मोटरसाइकिल रुकवाई।

बोलेरो से उतरकर तीन-चार लोग आए और मेरा दुकान का थैला छीन कर बोलेरो गाड़ी में बैठकर भाग गए। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना ओरछा रोड में शीघ्र ही अपराध पंजीबद्ध आरोपियों की सर्चिंग शुरू कर दी गई। लूट की इस घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में एक विशेष टीम गठित की गई।

पुलिस टीम शीघ्र ही घटना स्थल पर पहुंची, घटनास्थल पर भौतिक निरीक्षण कर मैकेनिक साक्ष्य एकत्रित किए गए। घटनास्थल में एक सड़क पर पड़ा हुआ बोलेरो वाहन व्हील कवर 15 इंची रास्ते में पड़ा हुआ मिला। जिले के विभिन्न चौराहा पेट्रोल पंपों, ढाबों एवं विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। सर्वप्रथम सीसीटीवी फुटेज में जो घटनास्थल पर व्हील कवर पड़ा हुआ मिला था इस जोड़ी का व्हील कवर सिर्फ आगे तरफ दाहिनी साइड लगा था पीछे तरफ नहीं, इस जोड़ी के व्हील कवर वाली बोलेरो गाड़ी के आने और जाने के फुटेज मिले, विभिन्न पेट्रोल पंप से संकलित फुटेज पर एक पेट्रोल पंप पर ईंधन डलवाने के फुटेज मिले, जिससे गाड़ी बोलेरो के रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट पर रजिस्ट्रेशन नंबर स्पष्ट हुआ। उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के सफेद रंग के बोलेरो वाहन रजिस्ट्रेशन क्रमांक यूपी 94 एबी 6550 से प्राप्त जानकारी, सक्रिय मुख्य तंत्र एवं संकलित साक्ष्यों के अनुसार विशेष पुलिस टीम द्वारा उक्त स्थान पर पहुंच कर दबिश दी गई।

लूट की घटना में संलिप्त मुख्य आरोपी उम्र 25 वर्ष निवासी जाखरोन जिला ललितपुर उत्तर प्रदेश को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। आरोपी ने पूछताछ पर अपने मेमोरेंडम में लूट की योजना तथा घटनाक्रम में संबंधित सभी आरोपियों के बारे में बताया, तथा लूट किया हुआ माल जिस क्रेता के पास बेचा गया पुलिस ने क्रेता आरोपी निवासी ग्राम भानगढ़ थाना बीना जिला सागर के पास से लूट किया हुआ माल आभूषण बरामद किया।
घटना के मुख्य आरोपी उम्र 25 साल निवासी जाखलोन जिला ललितपुर, एवं उसके साथी आरोपी उम्र 29 साल निवासी जाखलौन, आरोपी उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम पड़ोरिया थाना जाखलोन जिला ललितपुर, क्रेता आरोपी उम्र 48 साल निवासी भानगढ़ थाना बीना जिला सागर को अभिरक्षा में लिया गया।
शेष आरोपियों की सर्चिंग एवं विवेचना कार्यवाही जारी है।

यह बरामद हुई सामग्री-
टंच सोना बिस्कुट 13.0 ग्राम,
आभूषण 10 ग्राम, चांदी की ईट 4 किलो 200 ग्राम आभूषण 700 ग्राम कुल कीमती करीब 5 लाख रुपए, घटना में प्रयुक्त सफेद रंग का बोलेरो वाहन कीमती करीब 5 लाख रुपए बरामद कर समक्ष गवाहन कब्जे पुलिस लिया गया।

इनकी रही सराहनीय भूमिका-
विशेष गठित टीम थाना ओरछा रोड से थाना प्रभारी इंचार्ज ओरछा रोड उप निरीक्षक पुष्पेंद्र यादव, सहायक उप निरीक्षक गोकुल सिंह, प्रधान आरक्षक हितेंद्र दुबे, राजेश बागरी, तरुण विश्वकर्मा, दाताराम, सत्येंद्र त्रिपाठी, आरक्षक राजेश यादव, गुलाब खान, भगवान दास, संजीव, रज्जन लोधी, धर्मेंद्र चतुर्वेदी,शिवम एवं थाना सिविल लाइन से थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश साहू उप निरीक्षक धर्मेंद्र रोहित एवं प्रधान आरक्षक प्रहलाद, राजेंद्र रावत, राजीव मिश्रा,आरक्षक नरेश सिंह, आरक्षक मुकेश कुमार, नित्य प्रकाश, चंद्रशेखर, धर्मेंद्र सिरवैया तथा उप निरीक्षक देवेंद्र यादव एवं साइबर सेल से प्रधान आरक्षक संदीप तोमर की मुख्य भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button