छत्तीसगढ़

भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के 13वे स्थापना दिवस निकली विशाल रैली

रायपुर। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के 13वे स्थापना दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश के राजधानी रायपुर में विशाल रैली एवं आम सभा का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सिद्धाश्रम रत्न शक्तिस्वरूपा बहन पूजा शुक्ला जी व भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सिद्धाश्रम रत्न सम्माननीय अजय अवस्थी जी एवं सिद्धाश्रम चेतना आरूणी जी सहित हजारों की संख्या में भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के पदाधिकारी एवं हजारों कार्यकर्तागण उपस्थित रहे रैली रायपुर के विभिन्न मार्गो से होते हुए सभा स्थल पहुंची जहां पर रैली को भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सिद्धाश्रम रत्न शक्तिस्वरूपा बहन पूजा शुक्ला जी व भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सिद्धाश्रम रत्न सम्माननीय अजय अवस्थी जी द्वारा सम्बोधित किया गया।

कार्यक्रम को सम्बोधित कर्ती हुई भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सिद्धाश्रम रत्न शक्तिस्वरूपा बहन पूजा शुक्ला जी।

Related Articles

Back to top button