उत्तराखंड

दुःखद हादसा: उत्तराखंड के गौरीकुंड में हेलीकॉप्टर हादसे में 7 लोगों की मौत

उत्तराखंड। आज सुबह -सुबह एक हेलीकाप्टर 6 श्रद्धालुओं को लेकर केदारनाथ से लेकर गुप्तकाशी जा रहा था। मौसम खराब होने हार्ड लैडिंग के दौरान क्रेश हो गया जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, आज सुबह लगभग 05:17 बजे आर्यन कंपनी के हेलिकॉप्टर ने 6 श्रद्धालुओं और पायलट के साथ केदारनाथ हेलीपैड से गुप्तकाशी के लिए टेकऑफ किया गया था। रास्ते में मौसम खराब होने के कारण हेलिकॉप्टर के अन्य स्थान पर हार्ड लैंडिंग करने के कारण हेलिकाप्टर के क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली है।

इस हादसे में पायलट समेत 7 लोगों की मौत हो गई है, जिनकी पहचान राजवीर (पायलट), विक्रम रावत, विनोद, तृष्टि सिंह, राजकुमार, श्रद्धा और राशि (उम्र 10 वर्ष) के रूप में हुई है।

Back to top button