उत्तरप्रदेश

जिला स्तरीय मासिक महाआरती सम्पन्न: जीवन में परिस्थितियां बहुत आएंगी उनसे पार पाने के लिए माँ की साधना ही एक सरल साधन-बी.एस चौहान

महोबा ब्यूरो@अखिलेश कुमार शिवहरे। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम धाम के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय मासिक महाआरती हर माह की भांति इस माह भी अम्बे पैलेस परमानंद चौक महोबा में दिव्यता पूर्वक संपन्न हुई। महाआरती के शुभारंभ में कु.अंजली रैकवार व कु. अंजली प्रजापति ने गुरुवर व माता भगवती जगदम्बा के ओजस्वी जैकारे लगवाए तत्पश्चात माता भगवती जगदम्बा व परमपूज्य योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज की पावन दिव्य महाआरती संपन्न हुई।

महाआरती में उपस्थित सभी माँ भक्तों को संबोधित करते हुए भगवती मानव कल्याण संगठन के केन्द्रीय मुख्य सचिव सिद्धाश्रम रत्न माननीय बृजपाल सिंह चौहान जी ने कहा कि जीवन में परिस्थितियां बहुत आएंगी उनसे पार पाने के लिए माँ की साधना ही एक सरल साधन है परमपूज्य गुरुवर श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के विचारों को आत्मसात करने की आवश्यकता है। सत्कर्म करते हुए नशा मांसाहार मुक्त चरित्रवान चेतनावान जीवन जीना है। टीम प्रमुख कु. गोमती प्रजापति जी ने परमपूज्य परमहंस योगीराज सदगुरुदेव श्री शक्तिपुत्र जी महाराज द्वारा प्रदत्त साधना क्रियाओं को बताया।

भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामसिंह गौर ने कहा कि हमें प्रत्येक गांव में घर घर जाकर माँ की ज्योति जलानी है और समाज को भगवती मानव कल्याण संगठन की विचारधारा से अवगत कराना है। आपने कहा जब हम नशा मांसाहार मुक्त चरित्रवान जीवन जीते हुए साधना करते हैं तो वह ज्यादा फलदाई होती है। और जनकल्याण की ओर सतत बढ़ते हैं। घर घर को नशा मांसाहार मुक्त चरित्रवान बनाना है।

परमपूज्य गुरुवर श्री ने समाज कल्याण के लिए तीन धाराएं प्रदान की हैं धर्मरक्षा के लिए पंचज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम धाम,राष्ट्ररक्षा के लिए भारतीय शक्ति चेतना पार्टी एवं मानवता की सेवा के लिए भगवती मानव कल्याण संगठन इन तीनों धाराओं पर चलकर ही आप अपना और आने वाली पीढ़ी का कल्याण कर सकते हैं। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के जिलाध्यक्ष मुन्नालाल धुरिया जी ने कहा कि आज कराहती हुई मानवता को एक नवीन दिशा धारा प्रदान करने के लिए नशा मांसाहार मुक्त चरित्रवान चेतनावान समाज के निर्माण के लिए भारतीय शक्ति चेतना पार्टी सभी का आवाहन करती है।

भगवती मानव कल्याण संगठन के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अनुपम त्रिपाठी जी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों की जानकारी प्रदान की। सभी उपस्थित माँ भक्तों का आभार व्यक्त करते हुए कहा हमें जनजागरण के कार्यों में अधिक से अधिक गति प्रदान करना है। जिससे हम जन जन को गुरुवर श्री के विचारों को अवगत करा सकें। संचालन सदर तहसील संगठन अध्यक्ष मातादीन सेन जी द्वारा सुव्यवस्थित ढंग से किया गया।


इस अवसर पर शिवकुमार गोस्वामी जी, अखिलेश शिवहरे, सदानंद, गोविन्द,शिवा, बबलू , राकेश, पूरन गजाधर ,पप्पूसिंह,बलराम, अरविंद, श्यामबाबू , राजकुमारी, आशा, माया , रेखा,गोमती, पार्वती,आरती, आदि सैकड़ों माँभक्तों नें माँ की साधना का लाभ प्राप्त कर नशा मांसाहार मुक्त चरित्रवान चेतनावान जीवन जीने कि संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button