रामनवमी पर निकाली भव्य शोभा यात्रा भक्तों में दिखा उत्साह, मुस्लिम समाज के लोगों ने कराया जलपान, पेश की गंगा जमुनी की तहजीब

@हमीरपुर/ छानी- अजय शिवहरे। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का जन्मोत्सव ‘रामनवमी’ कस्बा छानी में शुक्रवार को अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्री रामनवमी सेवा समिति के तत्वावधान में एक विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया।

शोभायात्रा का शुभारंभ छानी बुजुर्ग स्थित बालाजी स्कूल से हुआ, जो कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए छानी खुर्द के संकट मोचन मंदिर में जाकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान भगवान राम के जीवन प्रसंगों पर आधारित दो दर्जन से अधिक सजीव झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। बाल स्वरूप में सजी इन झांकियों ने भक्तों का मन मोह लिया।

जगह-जगह जलपान की व्यवस्था की गई वही मुस्लिम समाज के लोगों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया सभी हिन्दू भाइयों का मुंह मीठा कराकर जलपान कराया। समाजसेवी शेखसुभान ने अपने दरवाजे से शोभायात्रा में भक्तों को मुंह मीठा कराकर जलपान कराया। पेस की गंगा जमुना तहजीब यही हमारी देश की विशेषता रही है।
राम जन्मोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला। जैसे ही शोभायात्रा गलियों से गुजरी, लोग दर्शन के लिए अपने घरों से बाहर निकल आए। पूरी यात्रा के दौरान जय श्री राम के उद्घोष से पूरा वातावरण राममय रहा। इस भव्य आयोजन समस्त व्यापारी बंधु, सभी गणमान्य लोग, युवा समाजसेवी सहित समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति ने सफल आयोजन के लिए सभी नगर व क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।

















