सिंगरौली

चाइनीज मांझे के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध, जनसुरक्षा हेतु सिंगरौली पुलिस की अपील

@सिंगरौली। मकर संक्रांति एवं पतंगबाजी के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए आमजन को सूचित किया जाता है कि चाइनीज मांझा (नायलॉन/ग्लास कोटेड धागा) का उपयोग अत्यंत खतरनाक है एवं शासन द्वारा इस पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाया गया है।

चाइनीज मांझे के कारण पूर्व में कई गंभीर दुर्घटनाएं, गले कटने, हाथ-पैर घायल होने तथा पक्षियों एवं मासूम बच्चों की जान जाने जैसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। यह मांझा दोपहिया वाहन चालकों, राहगीरों एवं पशु-पक्षियों के लिए जानलेवा सिद्ध हो रहा है।

जिले में यह देखने में आ रहा है कि कुछ दुकानदार अवैध रूप से चाइनीज मांझा बेच रहे हैं, जो कानूनन अपराध है। चाइनीज मांझा बेचने, रखने अथवा उपयोग करने पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील की जाती है कि—

1. चाइनीज मांझे का उपयोग न करें और न ही इसकी खरीद-फरोख्त करें।

2. बच्चों को केवल सूती (कॉटन) धागे से ही पतंग उड़ाने दें।

3. छतों, सड़कों एवं सार्वजनिक स्थानों पर सतर्कता बरतें।

4. किसी भी स्थान पर चाइनीज मांझा बिकता दिखे तो तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें।

दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी जाती है कि यदि प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बेचते पाए गए, तो उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी। जनसुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है। आइए, सुरक्षित पतंगबाजी करें और त्योहार को खुशियों के साथ मनाएं, किसी के जीवन को खतरे में न डालें।

Related Articles

Back to top button