छतरपुर

जिला पंचायत सीईओ के ‘स्मरण पत्र’ से हड़कंप, बिजाबार जनपद सीईओ अंजना नागर ने ग्राम पंचायतों को दी 5 दिन की डेडलाइन

@छतरपुर- आशुतोष द्विवेदी। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नमः शिवाय अर्जरिया  द्वारा विकास कार्यों की कछुआ चाल पर कड़ा रुख अपनाते हुए जनपद सीईओ बिजावर को ‘अतिआवश्यक स्मरण पत्र’ भेजा गया है. इस पत्र में लंबित कार्यों की स्थिति को ‘अत्यंत खेदजनक’ बताते हुए तत्काल कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

इन पंचायतों के कार्यों पर उठी उंगली-
जिला पंचायत द्वारा जारी सूची के अनुसार, बिजावर जनपद की कई पंचायतों में महत्वपूर्ण कार्य प्रगतिरत (अधूरे) हैं।
कुपिया: पंचायत भवन मरम्मत और सीएससी कार्य.
पिपट: आंगनवाड़ी भवन मरम्मत।
अनगौर: आंगनवाड़ी भवन मरम्मत।
डारगुवां: हरिजन बस्ती हर्षा का पुरवा में सामुदायिक भवन निर्माण।
मड़गुवां खुर्द: कुमीमेले नाला पर चेकडेम निर्माण कार्य।
सीईओ अंजना नागर का कड़ा रुख: ‘काम करें या कार्रवाई सहे। जिला पंचायत से मिले इस कड़े पत्र के बाद जनपद सीईओ अंजना नागर पूरी तरह एक्शन मोड में हैं। उन्होंने दो टूक शब्दों में निर्देश दिए हैं कि।

5 दिन का समय-
सभी ग्राम पंचायतों को अपने अधूरे कार्य 5 दिन के भीतर पूर्णता की ओर ले जाने होंगे।
धारा 92 के तहत वसूली-
यदि राशि आहरण के बाद भी कार्य नहीं कराया गया, तो सरपंच और संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों के विरुद्ध धारा 92 के तहत वसूली और अनुशासनात्मक कार्रवाई का प्रस्ताव 7 दिनों के भीतर भेजा जाएगा।
15 मार्च तक की समय सीमा-
जिला पंचायत ने स्पष्ट किया है कि 15 मार्च 2026 तक सभी कार्यों का पूर्णता प्रमाण पत्र और प्रतिवेदन अनिवार्यतः प्रस्तुत करना होगा।
लापरवाही पर नहीं मिलेगी कोई ढील-
जनपद सीईओ अंजना नागर ने स्पष्ट कर दिया है कि शासन की योजनाओं में किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि मैदानी अमला सचिव और जीआरएस अपनी कार्यप्रणाली सुधार लें, अन्यथा कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

Related Articles

Back to top button