मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव नें रहस लोकोत्सव–2026 का किया शुभारम्भ

@सागर हेड- चौधरी शशि कुमार कुर्मी। आज प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव नें जिले के गढ़ाकोटा में आयोजित गढ़ाकोटा रहस लोकोत्सव–2026 का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री डॉ यादव नें कहा की इस बार यह रहस लोकोत्सव सिर्फ सांस्कृतिक उत्सव नहीं, बल्कि विकास और जनकल्याण का बड़ा मंच बनकर सामने आया।

मुख्यमंत्री ने पेंशन हितलाभ किया अंतरित-
मोहन यादव ने कार्यक्रम के मंच से ही राज्य शासन की विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के 32,78,735 हितग्राहियों को प्रतिमाह ₹600 के मान से 196.72 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से उनके बैंक खातों में अंतरित की। सागर जिले के 2,00,688 पेंशन लाभार्थियों को लगभग 12.03 करोड़ रुपये की राशि सीधे खाते में पहुंची।
सांदीपनि विद्यालय में नए भवन का लोकार्पण-
मुख्यमंत्री ने स्कूल शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश अंतर्गत शासकीय सांदीपनि साबूलाल विद्यालय, गढ़ाकोटा में 1450 लाख रुपये की लागत से निर्मित विंग-बी (ब्लॉक-एफ) भवन का लोकार्पण भी किया।
रहस मेला: उत्सव के साथ विकास का संगम-
राजा मर्दन सिंह जूदेव की राज्यारोहण स्मृति में आयोजित यह तीन दिवसीय मेला परंपरा और प्रगति का अनूठा संगम बना। झूले, लोक संगीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम और पशु मेले के साथ-साथ विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही।


मेले में इन विभागों ने स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी:
आयुष विभाग, मत्स्योद्योग विभाग खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग पशुपालन एवं डेयरी विभाग, जनजाति कार्य एवं अनुसूचित जाति कल्याण विभाग, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, कृषि विज्ञान केन्द्र देवरी, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, महिला एवं बाल विकास विभाग, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना सहित अन्य योजनाएं, किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, उन्नत बीज और जैविक खेती की जानकारी दी गई, वहीं युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं पर मार्गदर्शन मिला। महिलाओं को स्व-सहायता समूहों के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी गई।
स्वास्थ्य सेवाएं भी रहीं केंद्र में
राष्ट्रीय अंधत्व एवं दृष्टिबाधितता नियंत्रण कार्यक्रम (NPCBVI) के अंतर्गत मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद हितग्राहियों को निःशुल्क चश्मों का वितरण किया गया। इस पहल में जिला स्वास्थ्य विभाग और विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम मौजूद रही। कार्यक्रम के समापन पर मुख्यमंत्री को गढ़ाकोटा हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने आत्मीय विदाई दी।

इस अवसर पर विधायक रहली गोपाल भार्गव, सांसद दमोह संसदीय क्षेत्र राहुल सिंह लोधी, सांसद सागर संसदीय क्षेत्र लता वानखेडे, विधायक खुरई भूपेन्द्र सिंह, विधायक नरयावली प्रदीप लारिया, विधायक सागर शैलेन्द्र जैन, विधायक देवरी बृजबिहारी पटेरया, विधायक बण्डा वीरेन्द्र सिंह लोधी, विधायक हटा उमादेवी खटीक, जिलाध्यक्ष सागर ग्रामीण रानी पटेल, जिलाध्यक्ष सागर नगर श्याम तिवारी, जिला प्रभारी सागर ग्रामीण सदानंद गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष सागर हीरा सिंह राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष दमोह , रंजीता गौरव पटेल, नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, पूर्व जिलाध्यक्ष सागर जाहर सिंह, अभिषेक भार्गव, मनोज तिवारी, सुरेश कपश्या, श्री संजय दुबे, महेश कोरी एवं कमिश्नर अनिल सुचारी, पुलिस महानिरीक्षक हिमानी खन्ना, कलेक्टर संदीप जी आर, पुलिस अधीक्षक विकास शाहवाल, अपर कलेक्टर अविनाश रावत सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद थे। गढ़ाकोटा का यह रहस मेला इस बार सचमुच “उत्सव के साथ विकास” का संदेश देता नजर आया।





