अनूपपुर

केलहौरी राधा कृष्ण मंदिर से निकाली गई श्रीमद् भागवत कथा की भव्य शोभा यात्रा, 17 मार्च तक  बहेगी अमृत वर्षा

अनूपपुर- नीरज गुप्ता। जिले के ग्राम पंचायत कैलोरी के राधा कृष्ण मंदिर से श्री मद भागवत कथा की शोभा यात्रा सोमवार को दोपहर में भव्य कलश निकाली गई। इस शोभा यात्रा में नगर भर के भगवत प्रेमियों ने पीले पोशाक में सज धज कर निकली । भव्य शोभायात्रा रथ पर पूज्य अनन्या शर्मा और उनके आगे नगर की राधा कृष्ण मंदिर की झांकी, पीछे सिर पर भागवत ग्रंथ लिये भगवत प्रेमी, ग्राम वासी कलश लिये नगर की युवतियों ने नगर की गलियों में जो मनोरम झांकी प्रस्तुत की गई।

शोभायात्रा राधा कृष्ण मंदिर से निकल कर पूरे गांव होकर राधा कृष्ण मंदिर के दरबार में पहुँच कर राधा कृष्ण के दर्शन कर विधिवत आशीर्वाद लिया। इस शोभायात्रा में जगह जगह लोगों द्वारा स्वागत किया गया। भागवत कथा के प्रथम दिन कथा वाचक सुश्री अनन्या शर्मा ने महात्म परीक्षित के चरित्र का वर्णन किया। कथावाचक ने यह भी कहा कि श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण पान करने से मनुष्य को पुण्य लाभ की प्राप्ति होती है इसलिए सभी को कथा का श्रवण पान करना चाहिए।

Related Articles

Back to top button