नशामुक्त समाज निर्माण हेतु समपन्न हुआ 5 घंटे का अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ

@हमीरपुर- अजय शिवहरे। जनपद अंतर्गत ग्राम छानी खुर्द में नशामुक्त समाज, खुशहाल समाज, अपराध मुक्त समाज निर्माण हेतु भगवती मानव कल्याण संगठन द्वारा अभियान चलाया जा रहा है इसी कड़ी में ग्राम छानी खुर्द में 5 घंटे का अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ आयोजन किया गया! चालीसा पाठ के समापन के बाद माता आदिशक्ति जगत जननी जगदम्बा व योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज की आरती क्रम समपन्न हुईं।

चालीसा पाठ में उपस्थित लोगों को भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष चुनूबाद कुशवाहा ने बताया कि देश में एक मात्र संगठन भगवती मानव कल्याण संगठन जिसमें 20 लाख से अधिक लोग जुड़े हुए हैं जो नशे मांस से मुक्त चरित्रवान जीवन जी रहे हैं जिसमें लाखों कार्यकर्ता देश को नशामुक्त बनाने के लिए दिन रात प्रयास कर रहे हैं।

घर- घर जाकर निशुल्क 1 घंटे की आरती क्रम 5 घंटे का चालीसा पाठ, व 24 घंटे का चालीसा पाठ, महाआरती क्रम के माध्यम से समाज को नशामुक्त किया जा रहा है। आज भारत देश में सबसे बड़ी समस्या नशा है नशे के कारण हर माँ- बहन परेशान है जिस घर में एक लोग शराब पीना शुरू कर देता है उस घर की हालत दयनीय हो जाती है घर में आशांति बनीं रहती है आये दिन घर में विवाद, मारपीट होने लगती है नशे के कारण अनेक प्रकार के अपराध होने लगतें है आप सभी लोग नशा से दूर रहें।

भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के जिलाध्यक्ष लालाराम यादव ने कहा कि हर मनुष्य के तीन प्रमुख कर्तव्य है अपने धर्म की रक्षा करना, राष्ट्र की रक्षा, और मानवता की सेवा
धर्म की रक्षा के लिए गुरूवर ने पंचज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम धाम, मानवता की सेवा के लिए भगवती मानव कल्याण संगठन एवं राष्ट्र की रक्षा के लिए भारतीय शक्ति चेतना पार्टी का गठन किया है। आप सभी लोग इस विचार धारा से अवश्य जुड़े। और अपने जीवन को सफल बनाये। अंत में आयोजक भगवती मानव कल्याण संगठन के जिला सचिव, अजय शिवहरे ने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

चालीसा पाठ में टीम प्रमुख बीरेंद्र शिवहरे, अनंतराम शिवहरे, जुगुल किशोर पाठक, कलकू प्रजापति, गया प्रजापति, गोपाल विश्वकर्मा, तुलसीराम नामदेव, लल्लू राम प्रजापति, कामता प्रसाद गुप्ता, शिवाय शिवहरे, ओम शिवहरे, रीता शिवहरे, शकुन्तला शिवहरे, ज्योति, आरती, परी, खुशबू, खुशी आदि लोग उपस्थित रहें।



















