भोपाल

उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल नेशनल एक्विफर मैपिंग एंड मैनेजमेंट प्रोग्राम (NAQUIM) पर आयोजित स्टेट लेवल वर्कशॉप में शामिल

@भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल आरसीवीपी नोरोंहा प्रशासनिक अकैडमी भोपाल में नेशनल एक्विफर मैपिंग एंड मैनेजमेंट प्रोग्राम (NAQUIM) पर आयोजित स्टेट लेवल वर्कशॉप में शामिल हुए।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने ग्राउंडवाटर कंजर्वेशन और वाटर रिसोर्स के सस्टेनेबल मैनेजमेंट की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ‘वॉटर कंजर्वेशन’ एक जनआंदोलन बन गया है। जल संरक्षण के लिए जन सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने एनवायर्नमेंटल प्रोटैक्शन को वॉटर मैनेजमेंट से जोड़ते हुए कहा कि नैचुरल रिसोर्स का विवेकपूर्ण उपयोग समय की मांग है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने सभी स्टेकहोल्डर्स से कोआर्डिनेटेड एफ़र्ट्स के माध्यम से फ्यूचर जनरेशंस के लिए वॉटर सिक्युरिटी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

Related Articles

Back to top button