रीवा

राम जी की निकली सवारी, रीवा में निकली भगवान राम की भव्य शोभायात्रा, उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल हुए शामिल, भक्ति में शराबोर हुए श्रद्धालु, अद्भुत झाकिया ढोल नगाड़े एवं पालकी का दिखा अद्भुत नजारा

@रीवा। जिला मुख्यालय में रामनवमी के पावन अवसर पर किला परिसर से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई शोभा यात्रा जिसमें प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ला जी सहित हजारों की संख्या में भक्त शामिल हुए।

इस दौरान राम सीता लक्ष्मण सहित भगवान शिव की झांकी भी शोभा यात्रा में शामिल हुई पालकी में सवार होकर पालकी में सवार होकर किला परिषद से निकल गई शोभा यात्रा के दर्शन करने के लिए हजारों की संख्या में भीड़ सड़कों पर देखी गई। इस दौरान भगवान श्री राम के शौर्य एवं उनके जीवन से संबंधित कई तरह की झांकियां को प्रस्तुत किया गया।

शोभा यात्रा के संबंध में समिति के अध्यक्ष नरेश काली ने बताया कि भव्य शोभा यात्रा की शुरूआत किला परिषद से की गई है जो शहर के विभिन्न मार्गो से गुजरी। शोभा यात्रा को अद्भुत बनाने के लिए इस वर्ष कई तरह के नवाचार भी किए गए हैं कार्यक्रम की व्यवस्था के लिए शोभा यात्रा के साथ भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा।

Related Articles

Back to top button