भोपाल

बड़ी खबर: डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर रेप केस में गिरफ्तार

@भोपाल-आशुतोष द्विवेदी। प्रदेश के मुरैना से बड़ी खबर है। जहां डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप लगाकर युवती ने एक साल तक शोषण किया गया। इसके बाद शादी से इनकार करने पर उनके खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज की गई। पूरा मामला सिविल लाइन थाने का बताया जा रहा है। जहां ये FIR दर्ज हुई है। जानकारी के अनुसार दोनों की दोस्ती फेसबुक के जरिए हुई थी।

गंभीर धाराओं पर हुआ केस दर्ज-
जानकारी के अनुसार मुरैना के सिविल लाइन थाना में पुलिस ने युवती की शिकायत पर डिप्टी कलेक्टर के खिलाफ बीएनएस की धारा 69, 351(1), 351(3) और 225 के तहत एफआईआर दर्ज की है। हालांकि फिलहाल अभी तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

फेसबुक पर दोस्ती के बाद शादी का रखा था प्रस्ताव-
सिविल लाइन पुलिस के अनुसार पीड़िता द्वारा 3 जून बुधवार की रात थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। अपनी शिकायत में उसने बताया कि फेसबुक पर उनकी दोस्ती डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर से हुई थी। जिसके बाद दोनों के बीच धीरे धीरे फोन पर बातचीत शुरू हुई। डिप्टी कलेक्टर माहौर ने पीड़िता को शादी का आफर दिया जिस पर वह राजी हो गईं।

एसडीएम ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी-
पीड़िता का कहना है कि उसके साथ धोखाधड़ी और शादी का झांसा देकर रेप का सिलसिलाल दो महीने से ज्यादा चला। बीते साल 30 मार्च 2025 से 3 जून 2026 तक उसके साथ डिप्टी कलेक्टर ये गंदा काम कर रहे हैं। लेकिन अब जब बात शादी की आई तो माहौर ने इससे साफ इंकार कर दिया है।

माहौर का पहले से रहा विवादों से गहरा नाता-
आपको बता दें अरविंद माहौर पहले से ही ​विवादों में रहे हैं। एक बार एक छात्रा से रात में फोन पर बात करने का दबाव बनाने का आरोप लगा था। उस समय पीड़िता का परिवार जनसुनवाई में कलेक्टर के पास ग्वालियर से मुरैना पहुंचा था।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पहले कर चुके हैं सस्पेंड-
गौरतलब है कि बीते साल 19 सितंबर 2025 को सीएम मोहन यादव ने महिलाओं से गलत आचरण और बदसलूकी को लेकर चंबल कमिश्नर को अरविंद माहौर को सस्पेंड करने के निर्देश दिए थे। पर इसके बाद भी ये लगातार विवादों में रहे। और अब ये ताजा मामला रेप केस का सामने आया है।

Related Articles

Back to top button