छात्रा के सुसाइड मामले में आरोपी गिरफ्तार, आरोपी की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर की थी छात्रा ने सुसाइड

#पन्ना- महबूब अली। जिले के अजयगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत लोढ़ापुरवा गांव की निवासी बीएससी फाइनल की होनहार छात्रा ने 2 दिन पहले भीना गांव के एक युवक बड़कू ठाकुर की ब्लैकमेलिंग और प्रताड़ना से तंग आकर जहर खाकर सुसाइड कर लिया था , छात्रा की मौत के बाद परिवार वालों ने उक्त आरोपी युवक पर ब्लैकमेलिंग और प्रताड़ना के आरोप लगाये थे । अजयगढ़ थाना पुलिस छात्रा के सुसाइड मामले में गंभीरता से जांच कर रही थी।

पन्ना पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू के निर्देशन में एस डी ओ पी राजीव सिंह भदौरिया के नेतृत्व में अजयगढ़ थाना प्रभारी हरि सिंह ठाकुर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ,चंदौरा चौकी प्रभारी विक्रम सिंह उनके हमराही स्टाफ ने छात्रा की मौत और परिवार वालों के लगाए गए आरोपो पर महज 2 दिन में ही तमाम ऐसे साक्ष्य जुटा लिए जिससे यह साबित हो गया कि आरोपी युवक छात्रा को ब्लैकमेल कर प्रताड़ित कर रहा था, अजयगढ़ थाना के चंदौरा पुलिस ने छात्रा का मौत से पहले लिखा हुआ सुसाइड नोट, मोबाइल चैटिंग, और छात्रा के द्वारा बनाया गया वीडियो भी हासिल कर लिया , अजयगढ़ थाना पुलिस ने इन्हीं एहम साक्ष्यों के आधार पर तत्काल आरोपी युवक को गिरफ्तार किया ओर आरोपी पर कई संगीत धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को न्यायालय पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भी भेज दिया गया।




