पन्ना

मौत बनकर दौड़ा ट्राला, बाइक सवार की मौके पर मौत, मां-बेटे गंभीर

#पन्ना- महबूब अली। जिले के पन्ना- अमानगंज मार्ग पर शुक्रवार को तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्राले ने बाइक सवार को रौंदा एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना रामपुरा बैरियर के पास की है, जहां एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्राला ने मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। मिली जानकारी के अनुसार रामपुर निवासी रणधीर यादव (35 वर्ष) अपनी मां लाला बाई (52 वर्ष) तथा चचेरे भाई वंश रूप यादव (50 वर्ष) के साथ मोटरसाइकिल से छतरपुर जा रहे थे।

बताया जा रहा है कि तीनों लोग पारिवारिक शोक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान रामपुरा बैरियर के समीप एक अज्ञात ट्राला ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि वंश रूप यादव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रणधीर यादव और उनकी मां लाला बाई गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्राला चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया चिकित्सकों द्वारा दोनों घायलों का इलाज किया जा रहा है, जहां उन दौनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने अज्ञात ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। हालांकि राहगीरों ने जेके सीमेंट कम्पनी का टिराला होना बताया जा रहा हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

Back to top button