मध्यप्रदेशशहडोलशहडोल संभाग

नवागत पुलिस महानिरीक्षक शहडोल के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा

आजादी के रंग, खाकी के संग” अभियान के अंतर्गत निकाली गई तिरंगा यात्रा

मध्यप्रदेश। शहडोल जिले के धनपुरी अनुविभाग में भी निकाली गई बाईक रैली भारत की स्वतंत्रता की 78वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित किये जा रहे “हर घर तिरंगा ” अभियान एवं “ आजादी के रंग, खाकी के संग” अभियान के अंतर्गत दिनांक 14.08.2024 को शहडोल में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।

इस यात्रा में नवागत पुलिस महानिरीक्षक शहडोल अनुराग शर्मा, पुलिस उप महानिरीक्षक सुश्री सविता सुहाने, कलेक्टर शहडोल केदार सिंह, पुलिस अधीक्षक शहडोल कुमार प्रतीक सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।

आयोजित तिरंगा यात्रा का शुभारंभ पुलिस महानिरीक्षक शहडोल के नेतृत्व में गांधी चौक से हुआ। तिरंगा यात्रा गांधी चौक से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्ग से गुजरते हुए सब्जी मंडी, गंज, पंचायती मंदिर, पुराना गांधी चौक, शिवम चौक, जैन मंदिर एवं न्यू गांधी चौक पर समाप्त हुई।

आजादी के इस महापर्व पर राष्ट्रध्वज तिरंगे के सम्मान में पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान एवं आजादी के रंग, खाकी के संग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य देशवासियों को देशभक्ति की भावना से जोड़ना और उन्हें देश की आजादी के महत्व के बारे में जागरूक करना है।

वहीं अनुविभाग धनपुरी क्षेत्रांतर्गत भी पुलिस द्वारा बाईक तिरंगा रैली निकाली गई। जिसमें एसडीओपी धनपुरी श्री अभिनव मिश्रा, थाना प्रभारी धनपुरी निरी0 श्री खेम सिंह, थाना प्रभारी बुढार श्री संजय जायसवाल, थाना प्रभारी खैरहा उनि0 श्री दिलीप सिंह, थाना प्रभारी अमलाई निरी0 श्री जय प्रकाश नारायण शर्मा एवं थाना प्रभारी जैतपुर निरी0 श्री राम कुमार गायकवाल सहित धनपुरी अनुभाग के समस्त थानों का पुलिस बल मौजूद रहा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button