दमोह
पटवारी शिवशंकर पटेल निलंवित

दमोह@पीएल पटेल। पटवारी शिवशंकर पटेल तत्कालीन पटवारी हल्का 31, 32 दमोह खास तहसील दमयंती नगर दमोह को मध्य प्रदेश सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील नियम 1966 के नियम 9 के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। जारी आदेश के मुताबिक निलंबन अवधि में पटवारी शिव शंकर पटेल का मुख्यालय तहसील कार्यालय हटा नियत किया गया है। निलंबन काल में पटवारी श्री पटेल को जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

जारी आदेश के मुताबिक पटवारी शिवशंकर पटेल अपने कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही के आरोप में निलंबित किया गया है।





